रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा!
– लखीसराय।लोक आस्था के महापर्व छठ में समाजिक संगठन के लोग भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।ए के एस फाउंडेशन ने श्रीधर सेवा आश्रम बड़हिया में फांउडेशन के चेयरपर्सन डा कुमारी सोनी ने लगभग एक हजार छठ व्रतियों के बीच साड़ी,सुप, नारियल, कद्दू,केतारी,चावल,गुड़ का वितरण किया।इस वितरण समारोह में बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र से काफी संख्या में छठ व्रतियों ने भाग ली।डा कुमारी सोनी ने बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू हो चुका है। छठ व्रतियों के बीच सभी पूजा सामग्री का वितरण किया जा रहा है।
बाइट – डा कुमारी सोनी, चेयरपर्सन,एकेएस, फांउडेशन।




