बेगुसराय जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट और तलवारबाजी,सात लोग गंभीर रूप से घायल

SHARE:

रिपोर्ट – प्रशांत/नेहा

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट और तलवारबाजी में कई लोग घायल हो गए। घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बरौनी शोकहरा वार्ड नंबर 18 की है। दरअसल, बेगूसराय में एक बार फिर जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के आधे दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों में 4 महिला और 3 पुरुष शामिल हैं। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। घटनास्थल पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। वही लोग अपनी- अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे। घायल महिला ने बताया है कि पड़ोस के रहने वाले नारायण पोद्दार और शिवनारायण पोद्दार के द्वारा उसकी जमीन पर जबरन घर बना रहा था। घर बनाने से मना किया तो इसी से नाराज होकर लाठी डांटे लोहे के रॉड और तलवार से पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला पुरुष समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित परिवार जब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई तो फुलवरिया थाने की पुलिस में उनकी एक नहीं सुनी और वहां से वापस भेज दिया। अब परिवार ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। हालांकि एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों को अरेस्टिंग की गई है फिलहाल पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।।
बाईट- परिजन

Join us on:

Leave a Comment