महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने मुजफ्फरपुर स्टेशन पर छठ पर्व को लेकर की गयी तैयारियों का जायजा लिया!

SHARE:

रिपोर्ट :- संतोष तिवारी!

ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा ना करने तथा ट्रेनों में बीड़ी सिगरेट का सेवन नहीं करने किया है अपील

छठ पर्व को लेकर रेलवे द्वारा किया गया तीन गुना ट्रेन के परिचालन का किया जिक्र

छठ पर्व को लेकर के मुजफ्फरपुर स्टेशन पर की गयी तैयारियों का महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने जायजा लिया इस दौरान में GM महाप्रबंधक ने स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग एरिया, पे एंड यूज़ टॉयलेट, पैदल ऊपरगामी पुल, जनता मिल फूड प्लाजा, प्लेटफार्म पर लगे वॉश बेसिन, यात्री सुविधा के क्षेत्र में किया जा रहे विभिन्न कार्यों का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।

इस दौरान में यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ लेकर ना चलें, यह खतरनाक है ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा करने तथा ट्रेनों में बीड़ी सिगरेट का सेवन करने वालों के साथ-साथ में नशाखुरानी गिरोह पर विशेष नजर रखने का महाप्रबंधक ने निर्देश दिया और उन्होंने कहा कि इसके लिए रेल सुरक्षा बल की टीम गठित की गयी है जो ऐसी गतिविधियों पर निरंतर नजर रख रही है उन्होंने कहा कि पूर्व मध्य रेल द्वारा क्राउड मैनेजमेंट सहित यात्री सुविधा/सुरक्षा के लिए समुचित कदम उठाए गए हैं आज मुजफ्फरपुर जंक्शन पर सर्कुलेटिंग एरिया RPF आरपीएफ द्वारा संदिग्धों की पहचान हेतु लगाए गए सीसीटीवी कैमरा का कंट्रोल रूम पैदल ऊपरगामी पुल के साथ ही एस्केलेटर यात्री सुविधा केंद्र प्लेटफॉर्म विशेष रूप से बनाए गए राहत शिविर और रनिंग रूम का जायजा लिया ।

बाइट अनिल कुमार खंडेवाल महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे।

Join us on:

Leave a Comment