राष्ट्रीय वैश्य महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पीके चौधरी का जोरदार स्वागत!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। कैमूर जिले के मोहनिया शहर के चांदनी चौक स्थित राष्ट्रीय वैश्य महासभा के संरक्षक सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष उमाशंकर जायसवाल के आवास पर पहुंचे। महासभा के बिहार प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष पीके चौधरी का संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया। इसके बाद आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती को लेकर विचार विमर्श के बाद संगठन को और मजबूत करने हेतु एक महत्व पूर्ण रणनीति बनाई गई।
जिस पर 14 दिसंबर से लेकर 13 जनवरी 24 तक अमल करते हुवे गांव गांव तक संगठन को खड़ा किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पीके चौधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ के नेतृत्व में पूरे सूबे में संगठन काफी मजबूती से समाज के सम्पूर्ण विकास हेतु काम कर रहा है। समाज के पिछड़े लोगो को विकास के मुख्य धारा में जोड़ने के लिए उद्योग मंत्री काफी प्रयत्नशील है।
बैठक में संरक्षक उमाशंकर जायसवाल ने कहा कि संगठन के उद्देश्यों को मुकाम तक पहुंचाने में हम तन मन धन से आजीवन सहयोग करते रहेंगे।बैठक को संरक्षक सोहन गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष विनायक जायसवाल, सचिव सत्येन्द्र केशरी, प्रधान महासचिव पंकज गुप्ता उपाध्यक्ष, दीपक सौंडीक, कोषाध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष सुनील जायसवाल नगर अध्यक्ष राजेश केशरी सहित अन्य पदाधिकारी भी अपने अपने विचार रखे। बैठक में अध्यक्षता एवं संचालन जिला अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता ने किया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें