रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!
बड़हिया नगर परिषद के वार्ड नंबर 10 में नागवती स्थान के समीप समाजसेवी नेता सुजीत कुमार ने अपने निजी कोष से बाल्मीकि पहलवान कर्मशाला चबूतरा का निर्माण करवाया है । जिसका उद्धघाटन मंगलवार को नगर परिषद सभापति डेजी कुमारी के कर कमलों द्वारा उद्घाटन करवाया गया।इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि हमलोग अपने पूर्वजों का पिंड दान गंदगी व नाले के पास करते थे जिससे हमलोगों को असहनीय पीड़ा होती थी पर कई नेताओं से आग्रह के बाद भी यह कार्य असंभव हो गया था पर नगर परिषद चुनाव में किए वादे को सुजीत कुमार ने निभाया इसके लिए हम सभी ग्रामीण आभार व्यक्त करते है ।




