खगड़िया- पसराहा में बच्ची से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मवीर कुमार


खगङिया के पसराहा थाना क्षेत्र के कोलबारा गांव में एक बच्ची संदिग्ध स्थिति में जख्मी हालत में मिली जिसके बाद परिवार बालो ने उसे स्थानीय डाॅक्टर के पास इलाज के लिए ले गया लेकिन भागलपुर बेहतर इलाज के लिए जाने के दौरान उस बच्ची की मौत हो गई। परिवार बालो का कहना है की बच्ची पङोसी के यहां खेलने गई थी इसी दौरान उसे बोला गया की बच्ची छत से गिर कर जख्मी हो गई है लेकिन गांव में छानबीन किया गया तो बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसे जख्मी किया गया है। पिङित परिवार बालो ने पङोसी युवक पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगङिया सदर अस्पताल भेज दिया।म पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच पड़ताल की जाएगी।
byte
संजय कुमार, ग्रामीण।
बेबी देवी,बच्ची की मां।

Join us on:

Leave a Comment