आरा -सांसद आर के सिंह के पहल से पटना- बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव अब बिहिया में !

SHARE:

रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय

 आरा/केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद आरके सिंह  के प्रयासों से लगातार आरा से नई ट्रेनों का परिचालन एवं आरा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों पर महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव हो रहा है, स्थानीय सांसद के प्रयासों से पटना बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के बिहीया स्टेशन पर ठहराव हेतु रेलवे बोर्ड ने निर्देश जारी किया है, इसके अतिरिक्त पटना सासाराम पैसेंजर स्पेशल कुछ सप्ताह से नगरी ग्राम हॉलट पर रुकना शुरू हुई है ,और अब यह कसाप स्टेशन पर भी रुकेगी एवं इसके भी निर्देश जारी हो चुके हैं,  दोनों ट्रेनों के ठहराव से बिहिया कसाप तथा नगरी ग्राम क्षेत्र के लोगों को यात्रा में सुगमता होगी,बताते चलें कि पटना सासाराम पैसेंजर ट्रेन दिनांक 17 नवंबर 2023 को कसाप में  शाम 5.45 बजे रुकेगी एवं पटना बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस दिनांक 18 नवंबर 2023 को बिहिया में सुबह 9:24 बजे रुकेगी…

Join us on:

Leave a Comment