मोकामा- बाइक में दहेज के लिए नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

मोकामा में आज एक विवाहिता की मृत्यु हो गई।मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए सुसराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।इक्कीस वर्षीय मृतका सोनम कुमारी लखीसराय के पचना रोड,पटेल नगर निवासी दिनेश चन्द्र पटेल की पुत्री थी।मृतका के चचेरे भाई रवि कुमार ने बताया कि आज सुबह करीब दस बजे उसे फोन द्वारा सूचना मिली कि उसकी चचेरी बहन सोनम कुमारी अस्पताल में भर्ती है।जब वो परिवार के अन्य सदस्यों के साथ करीब ग्यारह बजे अस्पताल पहुंचे तो बहन की मृत्यु हो चुकी थी।उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार दहेज में मोटर साईकिल के लिए सोनम कुमारी को प्रताड़ित किया गया था।साथ ही बताया कि बहन का पति सिसौनी निवासी आनंदी महतो का पुत्र सत्येन्द्र कुमार जुआ खेलता है और दिवाली में बहन का सारा जेवर बेचकर जुआ खेल गया। बहन से मारपीट की और मायके से और पैसे मांगने को कहा।मृतका के भाई ने पति सत्येंद्र कुमार,पति के भाई कुंदन कुमार और सास बबिता देवी पर तकिया से दबाकर सोनम कुमारी की हत्या करने का आरोप लगाया है।

Join us on:

Leave a Comment