कैमूर –चोरी के सामानों के साथ दो चोर को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। चोरी के सामानों के साथ दो चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया यह कार्रवाई भगवानपुर थाने की पुलिस ने की है। भगवानपुर थाने की पुलिस ने चोरी के विधुत मोटर व मोटर पंखी के साथ दो चोर भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत भभुआ शहर के वार्ड 13 निवासी धनंजय सिंह के पुत्र अमन कुमार व श्यामलाल शर्मा के पुत्र विक्की शर्मा को गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया। थाने में ले जाया जाने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ उपरोक्त मामले में कागजी कार्रवाई की गई। कागजी कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का मेडिकल जांच कराया। मेडिकल जांच करने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्याय किरासत में भेज दिया। इसकी जानकारी भगवानपुर पुलिस ने दी। भगवानपुर पुलिस ने बताया कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के गोबरछ गांव निवासी अंगद मिश्रा ने उपरोक्त चोरी के मामले में थाने में आवेदन दिया था। आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गई और अनुसंधान के दौरान उक्त दोनों को चोरी में सम्मिलित पाया गया इसके बाद पुलिस ने दोनों चोरों को पड़कर थाने ले गई और आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस मामले की जानकारी भगवानपुर प्रभारी थाना अध्यक्ष रंजय कुमार दी।

Join us on:

Leave a Comment