अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सीएम नितीश कुमार का पुतला फूंका!

SHARE:

रिपोर्ट :- आशुतोष पांडेय

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,आरा नगर द्वारा स्थानीय शाहिद भवन मोड़ पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋतुराज चौधरी के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का पुतला दान किया गया। मौके पर उपस्थित ऋतुराज चौधरी ने बताया कि कल बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार के द्वारा दिए गए महिलाओं पर विवादित बयान के बाद लोगों में आक्रोश है , नीतीश कुमार मानसिक तौर पर दिवालिया हो चुके हैं ऐसे बयानों से बिहार और गर्द में जा रहा है।मौके पर उपस्थित नगर सह मंत्री आदित्य सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकतंत्र के मंदिर में ऐसा बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है,मुख्यमंत्री को ऐसे बयानों से बचना चाहिए जिससे की लोगों में आक्रोश की भावना उत्पन होती हो ऐसे लोग जो बिहार के बाहर अन्य राज्य या दूसरे देशों में रहते हैं उन्हें वहां शर्मिंदा होना पड़ता है इसलिए मुख्यमंत्री को जल्द आपने पद से इस्तीफा देना चाहिए । वही उमंग कुमार ने बताया कि बिहार के 12 करोड़ से अधिक लोगों का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री ऐसा बयान देने कही से भी उचित नहीं है आज इसी कड़ी में उनका अभाविप आरा द्वारा पुतला दहन किया गया। मौके पर अनूप सिंह,निखिल राज,राहुल कुमार,सौरव कुमार (माही),मंगलम, आलोक त्रिपाठी,राधेशयम कुमार,उमंग कुमार आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment