नितीश कुमार के खिलाफ महिलाओं में आक्रोश, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला!

SHARE:

रिपोर्ट :- धर्मेंद्र कुमार!

:मोतिहारी,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार विधान सभा मे दिए गए बयान को लेकर महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश। नीतीश कुमार के महिलाओं के पर दिये गए बयान के खिलाफ सड़क पर उतरी महिलाएं। मोतिहारी के गांधी चौक पर भाजपा के महिला मोर्चा ने सीएम नीतीश कुमार का जलाया पुतला। महिलाओं ने नीतीश कुमार पर जमकर निकाला भड़ास। नीतीश कुमार को गंजेड़ी, नशेड़ी और अन्य उपाधियों से किया अलंकृत। नीतीश कुमार से इस्तीफे की महिलाओं ने किया मांग।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधानसभा में दिए बयान पर मोतिहारी की महिलाओं में खासा आक्रोश व्याप्त है। महिलाओं ने इस आपत्तिजनक बयान पर जोतदार रोष जताया है। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीना मिश्रा के नेतृत्व में महिलाओं ने जुलूस निकाल मार नीतीश कुमार में खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इस दौरान महिलाओं ने नीतीश कुमार को महिला विरोधी बताते हुए उन्हें नशेड़ी और गजेडी की संज्ञा से अलंकृत किया है। महिलाओं ने मीना बाजार के ऐतिहासिक गांधी चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुतला को जलाया है। इस दौरान महिलाओं ने नीतीश कुमार के मानसिक संतुलन खो देने का आरोप लगाते हुए उनसे इस्तीफा मांगा।

बाइट :—— मीणा मिश्रा अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा

बाइट :——- आक्रोशित महिलाएं 1,2 ,3 ,4

Join us on:

Leave a Comment