रिपोर्ट – अमित कुमार!
बिहार विधान परिषद में बड़ा फेरबदल हुआ है। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र उपसभापति रामवचन राय को सौंपा।
बताया जा रहा है कि एनडीए में सत्ता-साझेदारी फॉर्मूले के तहत यह इस्तीफा हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष का पद बीजेपी के पास है, इसलिए विधान परिषद सभापति का पद जेडीयू के खाते में गया है।
अवधेश नारायण सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वह गया स्नातक सीट से एमएलसी हैं और 20 जून 2024 से सभापति पद पर थे। इससे पहले भी वह 2012 से 2017 तक सभापति रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह 33 साल से विधान परिषद के सदस्य हैं और आगे भी सदस्य के रूप में सक्रिय रहेंगे।
इस्तीफे के बाद जेडीयू के उपसभापति रहे रामवचन राय को विधान परिषद का कार्यकारी सभापति बनाया गया है। जेडीयू की ओर से जल्द ही उन्हें पूर्णकालिक सभापति बनाए जाने की घोषणा हो सकती है।



