सुपौल- दीनदहाड़े युवक का अपहरण, ग्रामीणों ने खदेड़ा तो फायरिंग करते हुए फरार हुए बदमाश!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष चौहान!

सुपौल जिले के भीमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलागंज में स्टेट हाइवे पर सोमवार को फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े एक युवक का अपहरण कर लिया गया। ग्रामीणों ने जब अपहरणकर्ताओं को खदेड़ा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। घटना स्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
अपहृत युवक की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत वार्ड नंबर-13 निवासी खुर्शीद खान के 20 वर्षीय पुत्र मो० जीसान खान के रूप में हुई है। वही प्रत्यक्षदर्शीयों ने बताया कि यह पूरी घटना फिल्मी स्टाइल में हुई और घटना के बाद प्रशासन जांच में जुटी हैं।

Byte :- शरथ आर एस (एसपी) सुपौल।

Join us on: