अनंत सिंह का बड़ा दावा – “आज तक चुनाव हारे नहीं, अनुज सिंह के लिए हर जगह करेंगे प्रचार!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!


जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। अनंत सिंह ने कहा कि एक तारीख को नामांकन की तारीख तय है और उसके बाद वह अनुज सिंह के लिए चुनाव प्रचार में उतरेंगे। पप्पू यादव की ओर से अनुज सिंह पर लगाए गए आरोपों को भी अनंत सिंह ने खारिज किया है।

अनंत सिंह ने कहा कि नामांकन की तैयारियां पूरी हैं और पार्टी के भीतर किसी तरह की दिक्कत नहीं है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि उनका विवाद जेडीयू नेता नीरज कुमार से है।

अनंत सिंह का कहना है कि नीरज कुमार ने जब उनका विरोध किया था, तब पार्टी ने उन पर कोई कार्रवाई नहीं की। अब वह नीरज कुमार का विरोध कर रहे हैं तो पार्टी की ओर से उन्हें भी कुछ नहीं कहा गया है।

चुनावी जीत को लेकर भी अनंत सिंह ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि जनता मालिक है और जनता उन्हें वोट देगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने आज तक कोई चुनाव नहीं हारा है।

बाइट – अनंत सिंह, जेडीयू विधायक

Join us on: