रिपोर्ट :- आशुतोष पांडेय
आज दिनांक 08/11/23 को भोजपुर पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराह्न में धोबहा ओपी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तमाम अभिलेखों की अद्यतन प्रगति को देखा गया। अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश के साथ कांड निस्तारण में गति लाने लाने हेतु निर्देशित किया गया।इसके साथ सभी अनुसंधानकर्ता के अनुसन्धान की समीक्षा भी की गई। सभी चौकीदारों को शराबबंदी को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आसूचना संकलन करने के लिए निर्देशित किया गया ।इसके साथ ही लंबित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए तमाम दिशा निर्देश दिए गए और साथ ही गस्ती को संवेदनशील क्षेत्र के साथ रात्रि में बेहतर सतर्कता के साथ भ्रमणशील रहने को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त थाना अध्यक्ष और अन्य सभी अधिकारियों को प्रतिदिन की बेहतर पुलिसिंग के लिए तमाम जरूरी दिशा निर्देश दिए गए तथा आगामी दीपावली पर और छठ पर्व संबंधित तैयारी के लिए भी निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त सभी सुनसान मार्गों पर बेहतर ढंग से गस्ती करने के लिए निर्देशित भी किया गया।इसके अतिरिक्त गंगा के दियारा क्षेत्र में अवैध शराब और बालू के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने का भी निर्देश दिया गया।




