:- प्रशांत कुमार/नेहा कुमारी
बेगूसराय के उतर दायिनी सिमरिया धाम में कुंभ का आयोजन किया गया है। जिसकी शुरुआत 29 अक्टूबर को साधु संतों के द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा। कुंभ आयोजन को लेकर कुंभ सेवा समिति के ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर कार्यक्रमों के बारे में मिडिया कर्म को जानकारी दिया है। सिमरिया धाम में 2011 अर्ध कुंभ और 2017 में कुंभ का आयोजन हो चुका है। अब 2023 में कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। कुंभ सेवा समिति के द्वारा 29 अक्टूबर से सिमरिया धाम में रोजाना गंगा महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इस कुंभ में 3 शाही स्नान होगा जिसमें देश के कई आखाड़ा के साधु संत शामिल होंगे। पंचांग के मुताबिक पहला शाही स्नान 25 अक्टूबर,दूसरा शाही स्नान 11 नवंबर और तीसरा शाही स्नान 27 नवंबर को आयोजित होगा जबकि कार्तिक पूर्णिमा का गंगा स्नान के साथ कुंभ का समापन किया जाएगा। कुंभ सेवा समिति द्वारा गंगा घाट पर स्नान की व्यवस्था के साथ साथ दूसरे राज्यों से आने वाले साधु संत के रहने और खाने की व्यवस्था की जाएगी। कुंभ के आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। कुंभ सेवा समिति के महासचिव रजनीश कुमार ने बताया कि कुंभ को लेकर कुंभ सेवा समिति तैयारी पूरी कर ली है। साधु संतों को निमंत्रण जा चुका है। कई आखाड़ा के बड़े बड़े साधु संतों ने आने की स्वीकृति दी है। श्रद्धालुओं की हर संभव सुविधा देने के लिए कुंभ सेवा समिति तैयारी कर ली है। प्रेस वार्ता के मौके पर कुंभ सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ निलरंजन सिंह,महासचिव रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष अशोक कुमार अमर, दो रामप्रवेश सिंह नीरज सैंडलिया समेत दर्जनों कुंभ सेवा समिति के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बाईट- रजनीश कुमार, महासचिव कुंभ सेवा समिति
बाइट डॉक्टर निलरंजन अध्यक्ष ओम सेवा समिति




