नदी में डूबने से महिला की मौत, परिजन में पसरा मातमी सन्नाटा

SHARE:

रिपोर्ट – ब्रजेश दुबे

कैमूर। नदी में डूबने से एक महिला की मौत हो गयी। इस घटना के बाद परिजन में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। यह घटना कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र की बताई जाती है।दुर्गावती थाना क्षेत्र के दुर्गावती नदी में डूबने से थाना क्षेत्र के सावठ गांव निवासी बाढु सेठ की पत्नी चंदा देवी की मौत हो गयी। बता दें कि महिला घर से सुबह से ही निकली थी। काफी देर बाद जब महिला घर नहीं लौटी। तब परिजन महिला की खोज बंद करने लगे। इसी बीच देर शाम करीब छह बजे  अकोढी गांव विद्यालय के निकट से गुजरने वाली दुर्गावती नदी से महिला का शव मिला। लोगों द्वारा कयास  लगाया जा रहा है कि सावठ गांव के निकट से भी यह नदी गुजरी होगी और पैर फिसल गया और महिला की डूबकर मौत हो गई होगी। घटना के सूचना मिलने के बाद दुर्गावती थाने के पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद महिला के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment