साइंस फ़ॉर सोसायटी बिहार पटना के तत्वावधान में 31वीं जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार

जहानाबाद के काको प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी स्थित एक निजी विद्यालय के प्रांगण में साइंस फ़ॉर सोसायटी बिहार पटना के तत्वावधान में 31वीं जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जिले के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के सैकड़ो बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुमित कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के 10 वर्ष से 17 वर्ष के स्कूली बच्चों ने अपने अपने उभरते वैज्ञानिक प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया और विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन किया। मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा लगाए प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन का घूम घूम कर जायजा लिया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि इन छोटे बच्चों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बिहार में बच्चों के बीच कल की कमी नहीं है। उसे परखने और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम करने से बच्चों का हौसला बुलंद होता है। इसलिए बच्चों के हौसले को अफजाई करने आज हम जहानाबाद पहुंचे है। इधर इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 से अधिक स्कूली बच्चों द्वारा स्टाल लगाई है। जिसका मैंने एवं मंत्री जी ने अवलोकन किया। बच्चों के द्वारा जो स्टॉल लगाकर कला का जो प्रदर्शन किया गया है वह काफी अच्छा लगा। लगभग 200 से अधिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी रिची पांडेय के अलावा कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं जिले के विभिन्न उपकरणों के प्रमुख लोग के साथ साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राये उपस्थित रहे।
Byte – सुमित कुमार सिंह,विज्ञान, प्रावैधिकी मंत्री,बिहार सरकार
रिची पांडेय,जिलाधिकारी, जहानाबाद

Join us on:

Leave a Comment