प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में दांतों के प्रति लोगों में जागरूकता को लेकर डाक्टर से लैस एंबुलेंस फीताकाटा रवाना मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने किया। मिथिला माइनॉरिटी डेंटल कॉलेज लहेरिया सराय द्वारा बेगूसराय जिले के लोगों में जागरूक करने के लिए एंबुलेंस भेजा है। मटिहानी विधायक सह सचेतक राजकुमार सिंह ने जागरूकता रथ को रवाना करते हुए कई है। उन्होंने कहा कि दांतों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य से शरीर के स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर होता है। ऐसे में लोगों को अपने दांतों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर होने की जरूरत है। मौके पर डेंटल कॉलेज के एचओडी डॉ अमित कुमार ने बताया कि एक महीने से मिथिला माइनॉरिटी डेंटल कॉलेज लहरिया सराय द्वारा जागरूकता वाहन निकाल गई है, जो सीमांचल के जिलों में लोगों को दांतों को लेकर जागरूक करते हुए गुरुवार को बेगूसराय पहुंची है। यह जागरूकता रथ सिर्फ लोगों को दांतों के रखरखाव को लेकर जागरूक ही नहीं कर रहा है। बल्कि इस रथ पर एक चलंत अत्यधिक क्लिनिक है। जहां लोगों का निशुल्क इलाज भी किया जा रहा है। इसके साथ ही दंत रोग चिकित्सा क्षेत्र की विशेषताओं और आज के भाग दौड़ में इसके महत्व की जानकारी भी दी जा रही है। जिससे कि चिकित्सा के क्षेत्र में अपने करियर को बनाने वाले युवा दंत रोग विभाग की विशेषताओं को समझ सके। मौके पर डेंटल कॉलेज के एमडी ईमबीसात शौकत, डॉ अविनाश कुमार, डॉ हसन अशरफ डॉ सुरभीत, सिंह उत्कर्ष,डॉ मयंक, डॉ दानिश सहित अन्य चिकित्सक एवं प्रशिक्षण चिकित्सा इस जागरूकता वाहन के साथ चल रहे हैं, जो लोगों को दांतों में होने वाली बीमारी का शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी दे रहे हैं।
बाईट- राजकुमार सिंह, जदयू विधायक




