कानूनी सहायता रक्षा परामर्श कार्यालय जहानाबाद शाखा का वर्चुअल माध्यम से हुआ उद्घाटन।

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार!

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई के द्वारा संचालित नवीन योजना अंतर्गत कानूनी सहायता रक्षा परामर्श कार्यालय का आज पटना उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के कार्यकारी अध्यक्ष के द्वारा संयुक्त रूप से वर्चुअल माध्यम से संपूर्ण बिहार के जिलों के लिए उद्घाटन किया गया। । इस कार्यक्रम के अवसर पर जहानाबाद जिले के जिला जज सह अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार सिंह सभी न्यायिक पदाधिकारी के साथ ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे और इनका विधवत उद्घाटन हुआ।
कार्यक्रम समापन उपरांत संबोधित करते हुए जिला जज ने कहा डिफेंस लीगल सिस्टम का उद्घाटन होना बिहार वासियों के लिए गौरव का क्षण है इससे जो गरीब वंचित और निर्धन अभियुक्त गण अधिवक्ता के अभाव में अपने मुकदमों का बचाव नहीं कर पाते हैं। और उन्हें हार का सामना करना पड़ता है। अब ऐसा नहीं होगा इस सिस्टम के लागू होने से त्वरित और तुरंत सभी वंचित गरीब निर्धन लोगों को मुफ्त में विधिक सहायता के माध्यम से अपने मुकदमों में बचाव करने के लिए अधिवक्ता मुहैया होगी। न्यायिक व्यवस्था में यह एक सराहनीय और प्रभावी कदम है।
प्राधिकार सचिव रणजीत कुमार ने बतलाया कि यह कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रथम तल पर बनाया गया है इसका लाभ जहानाबाद के वासियों को होगा। कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पुष्पम कुमार झा, राजेश कुमार वर्मा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुलदीप, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अवनीश कुमार, आलोक कुमार, मुंसिफ प्रेरणा सिंह, के अलावा प्राधिकार के कर्मचारी गण एवं पारा विधिक स्वयंसेवक उपस्थित थे।
वाइट जिला जज जहानाबाद

Join us on:

Leave a Comment