रिपोर्ट – रवि शंकर कुमार!
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शेखपुरा जिला के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला परिवहन कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी निम्नवर्गीय लिपिक कुणाल कुमार को ट्रैक्टर के नाम ट्रांसफर करने के एवज में 15 हजार रुपये घूस लेते दबोचा गया इस कार्रवाई के बाद कलेक्ट्रेट समेत जिले के तमाम सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है ट्रैक्टर ट्रांसफर के नाम पर मांगी थी रिश्वत मामले की जानकारी देते हुए छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के वरीय पुलिस उपाधीक्षक डीएसपी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि अरियरी थाना क्षेत्र के डीहा गांव निवासी राजू प्रसाद ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित से आरोपी लिपिक कुणाल कुमार द्वारा ट्रैक्टर नाम ट्रांसफर करने के लिए 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत का सत्यापन कराने पर आरोप सही पाए गए जिसके बाद मंगलवार को निगरानी टीम ने जाल बिछाया और 500 के 30 नोट बरामद, आरोपी को पटना ले गई टीम जैसे ही पीड़ित ने कलेक्ट्रेट परिसर में लिपिक कुणाल कुमार को घूस की रकम सौंपी-घात लगाए बैठी निगरानी की टीम ने उसे रंगे हाथ धर दबोचा। आरोपी के पास से घूस के रूप में लिए गए 500- रुपये के कुल 30 नोट 15,000 रुपये बरामद किए गए। निगरानी की टीम गिरफ्तार लिपिक को आगे की कानूनी प्रक्रिया और पूछताछ के लिए अपने साथ पटना ले गई है।



