कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। विशेष स्वच्छता कार्यक्रम के तहत कैमूर पुलिस ने सफाई अभियान चलाया। कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा के मार्गदर्शन में कैमूर पुलिस अपने आस पास की सफाई को लेकर सजग व सक्रिय है। इस मौके पर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि सफाई जीवन का एक अभिन्न अंग है। अपने आसपास सफाई रहने से कई रोगों से छुटकारा मिलता है। जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों के द्वारा थाना परिसर मे स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत थाने में पुलिसकर्मियों के द्वारा परिसर की सफाई की गई। पदाधिकारियों तथा कर्मियों के द्वारा सफाई व्यवस्था को देखकर आसपास के लोग भी स्वच्छता की ओर आकर्षित होते हैं तथा स्वच्छता को बढ़ावा देने का कार्य करते हैं। इसलिए हमलोगों को समय निकाल साफ सफाई पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।




