पंकज कुमार जहानाबाद ।
जनमुक्ति आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास जी के नेतृत्व में शांति यात्रा, नफरत छोड़ो दिल को जोड़ो, नारे के साथ डॉ विनयन आश्रम ग्राम नवादा से 1बजे दिन से प्रारंभ हुआ जिसमें गांव दूरदराज से आए हुए हजारों जनमुक्ति आंदोलन के पुरुष ,महिला, छात्र, नौजवान ,बुजुर्ग साथियों ने भाग लिया इस पदयात्रा में आश्रम से हजारों की तादाद में लोग नफरत छोड़ो भारत जोड़ो, धर्मनिरपेक्षता जिंदाबाद, सांप्रदायिक फासीवाद मुर्दाबाद, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में है भाई भाई, डॉ विनयन अमर रहे,महात्मा गांधी अमर रहे ,गगनभेदी नारों के साथ पूरे जोश खरोश में ऐसी यात्रा जिसके देखने से यह महसूस होता है कि वास्तव में अब गांव के लोग नफरत फैलाने वाली ताकत को रोकने के लिए जाग उठे हैं ।जहानाबाद शहर की ओर चिलचिलाती धूप में अपने हाथ में लाल झंडा एवं नारों की तख्ती लिए जिसमें बेरोजगारी हटाओ ,महिला आरक्षण बिल को तुरंत लागू करो ,गैर बराबरी खत्म करो ,गरीब भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन दो ।नारों के साथ निकल पड़े ऐसा लगता है कि मानो अब वह दिन दूर नहीं जब समाज में धर्म के नाम पर धर्म की आड़ में राजनीति करने वाले की अब खैर नहीं जन मुक्ति आंदोलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संत प्रसाद ,अनिल कुमार राय, महासचिव हरिलाल प्रसाद सिंह, विश्वनाथ प्रसाद, यादव मखदुमपुर प्रखंड के युवा अध्यक्ष शशि दांगी रामगोविंद दास ,मुस्ताक अहमद, शमशाद आलम ,कायनात स्कूल के संचालक शकील काकबी यह सारे कार्यकर्ता आगे आगे चलकर कई जगहों पर ग्रामीणों ने इनको इस यात्रा में शामिल लोगों को स्वागत किया एवं उनके साथ चल पड़े और जहानाबाद के गांधी मूर्ति जो कि गांधी मैदान में अवस्थित है जाकर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संगठन के नेता, कार्यकर्ता, महिला कार्यकर्ता, नौजवान साथियों के द्वारा गांधी जी को माल्यार्पण किया गया । तत्पश्चात एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी साथियों ने बारी बारी से भारत मे पैर पसार रही नफरत फैलाने वाले तत्वों को रोकने का संकल्प लिया ।एवं कहा कि हम सभी जन आंदोलन के साथी गांव गांव जाकर आपसी सद्भभाव का माहौल बनाएंगे इस कार्यक्रम में धानो देवी हायर एजुकेशन के सचिव डॉ रविकांत कुमार ने भी महात्मा गांधी के मूर्ति पर म माल्यार्पण किया जन मुक्ति आंदोलन यूबा के अध्यक्ष सुनील कुमार, छात्र युवा के अध्यक्ष कुणाल कुमार, पूर्व मुखिया रंजीत पासवान हलेंद्र मांझी राम गोविंद जन मुक्ति आंदोलन के महीला मोर्चा के संयोजक नाजनी परवीन , रविंद्र कुमार जन मुक्ति आंदोलन के कोषाध्यक्ष भीम सिंह ने भाग लिया





