रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 154 वी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119 वी जयंती के अवसर पर उन्हें बड़हिया नगर व प्रखंड के विभिन्न जगहों पर राजनीितक दलों और सामाजिक संगठनों की ओर से उन्होंने श्रद्धांजलि दी गई। बड़हिया कांग्रेस कार्यालय में पार्टी की ओर से जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष ज्ञान गौरव कुमार ने की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बापू के प्रिय भजन, रघुपति राघव राजा राम.. का गायन किया गया। मौजूद लोगों ने तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर बापू को नमन किया।तो दूसरी ओर जगदम्बा हिन्दी पुस्तकाल बड़हिया में अशोक कुमार के अध्यक्षता ,नगर क्षेत्र के इंदुपुर स्थित गुरुकुल आनंद आवासीय विद्यालय में प्राचार्य राजेश कुमार के अध्यक्षता में उपस्थित शिक्षक व शिक्षिका एवं छात्र छात्राओं ने , गंगासराय स्थित सांस्कृतिक सामुदायिक भवन में चर्चित समाजवादी नेता शिवबालक सिंह के अध्यक्षता में,मध्य विद्यालय इंदुपुर में प्राचार्य मुकुल कुमार के अध्यक्षता में,न्यू आदर्श विद्यालय में प्राचार्य
कुमारी सुरभी के अध्यक्षता में ,बड़हिया में डीपीएस स्कूल बड़हिया में प्रचार्या नीतू कूमरी,शिवशक्ति स्कूल बड़हिया में निर्देशक पवन कुमार, जवाहर नवोदय विद्यालय बड़हिया में प्राचार्य आर एस कुमार,रामावतार सिंह उच्च विद्यालय बड़हिया के प्राचार्य रामप्रवेश सिंह ,शांति विद्यालय निकेतन में प्राचार्य अशोक कुमार के अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया ओर गांधी जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।




