लखीसराय के नक्सल प्रभावित चानन में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!

लखीसराय जिले के नक्सल प्रभावित चानन प्रखंड के सिंहचक स्थित पंचायत सरकार भवन लाखोचक में जिला प्रशासन द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम अमरेंद्र कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के द्वारा विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मौके पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मी जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ लेने की प्रक्रिया एवं फायदे की जानकारी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं आम लोगों मौजूद रहे। डीएम अमरेंद्र कुमार ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान लोगों से योजनाओं की फीडबैक भी ली जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment