रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा
जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कल बड़हिया पहुंचेगें।जहां वे सुप्रसिद्ध मां त्रिपुर बाला सुंदरी जगदंबा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। पूजा -अर्चना के बाद लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा श्रीधर आश्रम में आयोजित अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में भाग लेगें। लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आगमन को लेकर डीएम अमरेंद्र कुमार, एसपी पंकज कुमार कार्यक्रम के तैयारी का जायजा लेने बड़हिया पहुंचे। कार्यक्रम स्थल का जायजा लेकर एसपी पंकज कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कुल 12 प्वाइंट बनाए गए हैं।जिसमें कुल 100 पुलिस बल के साथ-साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है।वहीं डीएम अमरेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। पार्किंग,गार्ड ऑफ ऑनर के स्थल का चयन कर ली गई है।सभी जगहों पर दंडाधिकारी के साथ -साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा रही है, ताकि कार्यक्रम बेहतर तरीके से संपन्न कराई जा सके।
बाइट – पंकज कुमार, एसपी, लखीसराय।
बाइट – अमरेंद्र कुमार,डीएम, लखीसराय।




