रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा
बड़हिया में दो दिनों से हो रहे बारिश से आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हैं। बड़हिया प्रखंड के नवीन कन्या मध्य विद्यालय एवं रामधन सिंह कन्या उच्च विद्यालय में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जिससे पठन-पाठन प्रभावित हो गया है।आलम यह है कि स्कूल परिसर से लेकर कक्षा तक बरसात का पानी घुस गया है। छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकों को पानी में घुसकर विधालय में प्रवेश करना पड़ रहा है।नवीन कन्या मध्य विद्यालय के प्राध्यापक मृत्युंजय कुमार बताते हैं कि हर साल बरसात में जलजमाव की समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन अब तक इस ओर ना तो विभाग और ना हीं प्रशासन का ध्यान है, जिससे पठन-पाठन में काफी परेशानी आ रहा है।वहीं छात्राए बताती है कि पानी में घुसकर विधालय प्रवेश करना पड़ रहा है, जिससे किसी हादसा की आशंका बनी रहती है। जलजमाव के कारण पढ़ाई भी बाधित रहता है।
।





