रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा
पहुंचे शिक्षा विभाग के हाई स्कूल बड़हिया का किया औचक निरीक्षण
।बिहार सरकार शिक्षा विभाग के सचिव बैजनाथ यादव ने उच्च विद्यालय,बड़हिया, महिला महाविद्यालय बड़हिया का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी भी उपस्थित थे।निरीक्षण के दौरान विद्यालय व कॉलेज में छात्र छात्राओं तथा शिक्षकों की उपस्थिति,साफ सफाई समेत कई बिंदुओं पर जांच की। जांच के दौरान प्राचार्य को कई अहम निर्देश भी दिया। इस मौके पर शिक्षा सचिव ने विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं से भी मिले ओर पढ़ाई के बारे में विस्तार से जानकारी लिया। प्लस टू उच्च विद्यालय बड़हिया में प्रयोगशाला में चल रही प्रैक्टिकल,स्मार्ट क्लास,शौचालय तथा विद्यालय के सामने खाली पड़े खेल मैदान का जायजा लिया। वहीं रामजानकी रामधन सिंह कन्या उच्च विद्यालय निरीक्षण करने पहुँचे लेकिन वर्ष के कारण विद्यालय में जल जमाव होने पर विद्यालय का बिना निरीक्षण किये लौट गए।




