लखीसराय- पिकप ऑटो की टक्कर, आधा दर्जन जख़्मी!

SHARE:

रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा

लखीसराय से बड़ी खबर आ रही है जहां पिकअप और ऑटो की टक्कर में छह लोग घायल,सभी का सदर अस्पताल लखीसराय में चल रहा है इलाज। घटना हलसी थाना क्षेत्र के नीमा रोड के समीप पिकअप वाहन और ऑटो में जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार ऑटो पर सवार सभी लोग सूरत से मजदूरी कर ट्रेन से लखीसराय पहुंचे। वहां से आटो पर सवार होकर सभी अपने घर दीरा गांव जा रहे थे। गांव पहुंचने से पहले नीमा रोड के समीप सिकंदरा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार पिक अप वाहन ने आटो में जबरदस्त टक्कर मार दिया। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान दीरा गांव निवासी सोना पासवान के पुत्र गोरेलाल पासवान, राजीव पासवान, गोरेलाल पासवान की पत्नी शबनम देवी, गोरेलाल पासवान के पुत्र प्रिंस कुमार, पुत्री नैना कुमारी, अंजली कुमारी के रूप में हुई है। सभी घायलों को स्थानीय लोगो के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र हलसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को हलसी थाना की पुलिस अपने कब्जे में ले ली है। जबकि अज्ञात पिकअप वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया।

Join us on:

Leave a Comment