लखीसराय- प्राइवेट अस्पताल की जांच से मचा हड़कंप!

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा

लखीसराय में प्राइवेट अस्पताल की जांच से हड़कंप मच गया है। डीएम अमरेंद्र कुमार के निर्देश पर वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार ने जिला मुख्यालय स्थित मां सेवा सदन की जांच की। जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पाया गया कि बिना निबंधन के ही अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही अस्पताल में कार्यरत एएनएम एवं ड्रेसर के पास कोई डिग्री नहीं है। जबकि अस्पताल में कार्यरत डाक्टर के पास आयुर्वेद की डिग्री है। इसके साथ ही मरीजों को जरूरत पड़ने पर ऑन कॉल डाक्टर को बुलाने की व्यवस्था है। वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार ने बताया कि जांच में पाया गया कि संचालन से संबंधित सरकारी या विभागीय कोई कागजात नहीं है। इसकी सूची बनाकर वरीय अधिकारियों को भेजी जा रही है। निर्देश मिलते ही प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई आरंभ होगी। नर्सिंग होम में कई चिकित्सकों का बोर्ड भी लगा है। संचालक से इससे संबंधित साक्ष्य मांगा गया है। इस दौरान जिला संचारी पदाधिकारी डाक्टर श्रीनिवास भी मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment