सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालने वाले तीन युवक गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट:- धीरज शर्मा !

भागलपूर। नवगछिया एसपी सुशांत सरोज ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालने के मामले में तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि बीते 27 जून को सोशल मीडिया में एक विवादित पोस्ट डालने की सूचना की प्राप्त हुई। त्वरित कार्रवाई हेतु जिला में कार्यरत सीसीएसएमयू के द्वारा इसका सत्यापन कराया गया।

सत्यापन होते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नवगछिया के नेतृत्व में पुलिस न बिहपुर अंचल, ओपी अध्यक्ष भवानीपुर ओपी एवं डीआईयू की एक टीम का गठन किया गया। सीसीएसएमयू के द्वारा तकनीकी सहयोग से गठित टीम के द्वारा इसमें शामिल तीन की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया। तीनों ने अपनी अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध बिहपुर (भवानीपुर) थाना आई.टी. एक्ट के तहत।

मामला दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि संतोष कुमार यादव के द्वारा क्षदम नाम से स्थानीय सोशल मीडिया में विवादित भड़काउ बयान पोस्ट किया गया। उस पोस्ट को मो० इमरान के द्वारा मो० सरफराज को भेजा गया। मो० सरफराज ने इस पोस्ट को फेसबुक पर पोस्ट कर दिया। इस प्रकार के द्वारा बिना तथ्य एवं परिणाम को जाने पोस्ट को वायरल किया गया। एसपी ने मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील किया है कि बिना तथ्य को जाने या प्राधिकार के पुष्टि बिना कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया में डालते हैं तो इस पर कड़ी निगरानी जिला में संचालित सीसीएसएमयू के द्वारा की जाती है। आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सजा दिलवाई जाएगी। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मो० सरफराज पिता मो० अमीन अली, मो० इमरान उर्फ चुन्ना पिता स्व० अब्दुल अजीम दोनो सा०- मधुरापुर और संतोष कुमार यादव पिता विनय प्रसाद यादव सा० बलहा सभी थाना भवानीपुर ओ०पी० शामिल हैं।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें