रिपोर्ट: अभिषेक कुमार

दोनों के बीच 3 वर्षों से चल रहा था प्रेम प्रसंग, परिजनों ने पकड़ा रंगे हाथों तो मामला पहुंच गया थाना!गया। बरसों से चल रहे प्रेम प्रसंग को देखते हुए आखिरकार पुलिस ने प्रेमी युगल की थाने में ही शादी करवा दी । दरअसल में यह मामला तीन सालों से दो युगल प्रेमियों की प्रेम गाथा है। कोचिंग में दोनों प्रेमी युगल की मुलाकात हुई और यहीं से शुरू हो गई प्रेम कहानी , लेकिन इस प्रेम कहानी में युगल प्रेमी के परिवार वाले विलेन की भूमिका में थे। जाहिर है ऐसी स्थिति में पूरा मामला थाने पहुंच गया। थाने में प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों को बुलाया गया ।

काफी हाई वोल्टेज चले ड्रामे के बाद परिवार वालों ने शादी के लिए रजामंदी जताई , क्योंकि युगल प्रेमी बालिग थे। नतीजतन युगल प्रेमी के परिजनों की एक न चली और अंततः 3 सालों से चल रहा प्रेम कहानी , विवाह में परिणत हो गया।पूरा मामला गया जिला के गुरुआ थाना क्षेत्र तेतरिया गांव के रहने वाले आशुतोष कुमार की प्रेम कहानी गया के चंदौती थाना क्षेत्र की रहने वाली 12वीं की छात्रा झुन्नी कुमारी, दोनों एक साथ एक कोचिंग में पढ़ने जाया करते थे।

जहां इन दोनों की आंखें चार हुई दोनों प्रेमी युगल प्यार में पागल अपना आपा खो कर झुंन्नी के घर बीती रात प्रेमी आशुतोष पहुंच गया जहां रंगे हाथ प्रेमी युगल को लड़की के परिजन ने पकड़ कर स्थानीय थाना चंदौती के पुलिस को सौंप दिया। क्योंकि प्रेमी युगल बालिक थे पर दोनों के परिजन में लड़का पक्ष के परिजन शादी को तैयार नहीं थे। कई घंटों तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा का पटाक्षेप पुलिस ने लड़का और लड़की की रजामंदी पर शादी की मुहर लगाते हुए संपन्न कराई। चंदौती थाना परिसर में ही मंदिर था। नतीजतन पुलिस ने मंदिर परिसर में दोनों की शादी करवा दी। थाने में हुई शादी समारोह में कुजाप पंचायत के ग्रामीण और मुखिया मौजूद थे। चंदौती थाने की पुलिस ने युवक और युवती पक्ष के परिजनों से बांड लिखवा कर युवक और युवती की प्रेम कहानी को शादी में परिणत करा खुशी खुशी विदा कर दिया।




