एशिया के सबसे बड़े कॉलोनी में लोग जी रहे हैं नारकीय जीवन!

SHARE:

रिपोर्ट:अनमोल कुमार

उपमुख्यमंत्री रेनू देवी के आवास में भी घुस गया था बरसात का पानी!पिछले बार पटना के जलमग्न होने से पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का भी डूब गया था आवास!

पटना। राजधानी नहीं एशिया का सबसे बड़ा कॉलोनी कंकरबाग के डॉक्टर्स कॉलोनी की स्थिति ऐसी है कि सड़क पर चलना भी दुर्लभ है ।रोगियों की चिकित्सा कर पैसा पर पैसा बनाने वाले चिकित्सक का भी इस कूड़े कचरे पर ध्यान नहीं है। दूसरी ओर पटना नगर निगम और प्रशासन बरसात के जलधारा में बह कर आए इस कूड़े कचरे का प्रबंधन नहीं कर पा रही है। जिसके कारण राहगीरों का चलना मुहाल हो गया है ।इतना ही नहीं बदबू के कारण लोग रास्ता काट कर चल रहे हैं । भीषण गंदगी और बजबजाती नालियां कहीं महामारी का रूप न ले ले ।

बरसात का यह नजारा है कि उपमुख्यमंत्री रेनू देवी के आवास में भी पानी भर गया था। इतना ही नहीं गर्दनीबाग स्थित सिविल सर्जन ऑफिस और सदर अस्पताल में पानी घुस जाने का रोगियों को और वैक्सीनेशन लेने वालों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।
विगत वर्ष पूरा पटना जलमग्न हो गया था। 80% घरों में पानी भर गया था। वर्तमान राज्यसभा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के घर में भी पानी प्रवेश कर गया था l सामाजिक उत्थान के सचिव अंकेश कुमार ने राज्य सरकार के नगर विकास मंत्री और उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद से अनुरोध किया है कि राजधानी के जल निकासी और गंदगी को समाप्त करने के लिए अभियान चलाया जाए ।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें