रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार
नालंदा जिले के बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन के पास स्लम एरिया में हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के द्वारा रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया। इस कार्यक्रम में स्लम एरिया के बच्चों के साथ-साथ महिलाओं ने भी हिस्सा लिया।
इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया। वहीं, फाउंडेशन के सदस्यों ने बच्चों के बीच चॉकलेट बांटी। महिलाओं ने भी फाउंडेशन के सदस्यों को राखी बांधी और उनका आभार व्यक्त किया।
फाउंडेशन के सदस्य आशुतोष कश्यप ने कहा कि यह एक सराहनीय पहल है। इस तरह के कार्यक्रमों से स्लम एरिया के लोगों के बीच भाई-बहन का प्रेम बढ़ता है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन हमेशा ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करेगा ताकि समाज में भाई-बहन का प्रेम बढ़े।
कार्यक्रम में शामिल एक बच्ची ने कहा कि आज मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मुझे राखी बांधने का मौका मिला। मुझे उम्मीद है कि मेरा भाई हमेशा मेरी रक्षा करेगा।

बाइट।आशुतोष कश्यप सदस्य
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




