जमुई – सिकंदरा में दो बाइक की आमने सामने टक्कर, 3 की हालत गंभीर!

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार

31-08-2023

जमुई जिला के सिकंदरा थाना क्षेत्र लोहा पुल के पास दो बाइक में आमने-सामने टक्कर होने से तीन लोग हुए गंभीर

लोहवा पुल समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक सवार चालक सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल सिकंदरा
गुरुवार को सिकंदरा नवादा मुख्य मार्ग लोहवा पुल के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक बाइक सवार चालक सहित दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायल युवक को स्थानीय लोगों के द्वारा सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर नवादा की ओर जा रहा था। इसी क्रम में लोहवा पुल के समीप दूसरे बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। मौके से चालक दूसरा बाइक लेकर भागने में सफल रहा। वही नवादा की ओर जा रहे बाइक सवार चालक सहित पुरसंडा गांव निवासी अनुज कुमार पिता अनिल साव एवं गोखुला गांव निवासी विवेक राज पिता सतीश प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। वही बाइक से गिरने के दौरान तीसरा युवक मौके से भाग गया। फिलहाल दोनों घायल युवक को स्थानीय लोगों के द्वारा सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों घायल को जमुई सदस्य अस्पताल रेफर कर दिया।

Join us on:

Leave a Comment