मधुबनी सीएचसी प्रभारी पर एएनएम को प्रताड़ित करने का आरोप!

SHARE:

रिपोर्ट – अजय शर्मा (बगहा )

मधुबनी सीएचसी प्रभारी पर एएनएम को प्रताड़ित करने का आरोप
—-वायरल पत्र में आबादी नहीं होने वाले जगह पर टीकाकरण में ड्यूटी लगाने का आरोप
—-हेल्थ मैनेजर पर जानबूझकर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना करने का आरोप
—-प्रभारी व हेल्थ मैनेजर पर एएनएम को प्रताड़ित करने का पत्र इंटरनेट मीडिया पर हो रहा है वायरल

बगहा पुलिस जिला के धनहाँ थाना क्षेत्र के दहवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मी ने
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व हेल्थ मैनेजर पर

दुर्व्यवहार और प्रताड़ित करने का आरोप लगाने का पत्र इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित एएनएम पिंकी कुमारी ने कहा है कि हेल्थ मैनेजर की ओर से मुझे जानबूझकर मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। वायरल पत्र में 10 अप्रैल 2023 तारीख लिखा गया है। वायरल पत्र का दैनिक जागरण पुष्टि नहीं करता है। वायरल पत्र में लिखा है कि मैं एएनएम पिंकी कुमारी उप स्वास्थ्य केंद्र नैनहा में कार्यरत हूं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा चिउरही पंचायत के बिरता रेता में टीकाकरण स्थल का बिना सृजन किए मुझे टीकाकरण में ड्यूटी लगाई जाती है। टीकाकरण करने जाने पर इस जगह पर ग्रामीण सिर्फ अपनी खेती करने आते हैं और कुछ लोग अपना घोठा बनाए हुए हैं। वहा पर कोई परिवार नहीं रहता है। बिरता रेता के ग्रामीण कुछ साल पहले नदी के कटाव के कारण किसी दूसरी जगह विस्थापित हो गए हैं। प्रभारी के द्वारा टीकाकरण स्थल का भौतिक सत्यापन भी नहीं कराया गया है। मेरे द्वारा कई बार आवेदन देने के बाद भी टीकाकरण स्थल का भौतिक सत्यापन नही कराया जा रहा है। मुझे प्रताड़ित करते हुए टीकाकरण के लिए उस जगह पर भेजा जाता है। वहीं हेल्थ मैनेजर हीरामन चौधरी के द्वारा मुझे बार बार जानबूझकर मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।

Join us on:

Leave a Comment