रिपोर्ट – अमित कुमार!
बिग ब्रेकिंग पटना
जेपी गोलंबर पर छात्रों और पुलिस के बीच नोकझोंक, धक्का-मुक्की
पटना के जेपी गोलंबर पर छात्र अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच नोकझोंक और धक्का-मुक्की शुरू हो गई है। गांधी मैदान गेट नंबर-10 से बड़ी संख्या में छात्र अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर निकले थे और मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे।
छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक रोक दिया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। दंगा नियंत्रण बल और वाटर कैनन की गाड़ियां भी मौके पर मंगाई गई हैं।
अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगों में BPSC 70वीं परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच, परीक्षा और ट्रेनिंग एक साथ नहीं कराने, BSSC की परीक्षा तारीख जारी करने, संविदा व्यवस्था बंद करने और 1799 दरोगा पदों की भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग शामिल है।
प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है—
“हम पढ़ने वाले बच्चे हैं, सेटिंग वाले नहीं।”
छात्र हाथों में तिरंगा लेकर मुख्यमंत्री से मिलने और अपनी मांगों को सीधे उनके सामने रखने की मांग कर रहे हैं। अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं से जुड़े अभ्यर्थी एक साथ आंदोलन में शामिल हुए हैं।
फिलहाल जेपी गोलंबर पर छात्र धरने पर बैठ गए हैं। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर छात्रों को आगे बढ़ने से रोक दिया है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
रिपोर्ट : संजय कुमार, पटना



