समान नागरिक संहिता पर JDU का फिलहाल का रुख वेट एंड वॉच का है- उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार!

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी का कहना है कि UCC का असली ड्राफ्ट और प्रावधान अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, इसलिए पूरे अध्ययन के बाद ही पार्टी अपना अंति hbम स्टैंड तय करेगी। अगर ड्राफ्ट में बिहार या किसी वर्ग विशेष को लेकर कोई आपत्ति वाली बात निकली तो पार्टी गृहमंत्री अमित शाह से बात करके उसे दूर कराने की कोशिश करेगी। JDU की पुरानी लाइन यही रही है कि UCC जैसे संवेदनशील कानून को थोपने के बजाय सभी धार्मिक समुदायों को विश्वास में लेकर सर्वसम्मति से लाना चाहिए और इसका इस्तेमाल राजनीतिक ध्रुवीकरण के लिए नहीं होना चाहिए।

Join us on: