नालंदा- बिहार शरीफ पहुँचे मंत्री श्रवण कुमार, किया रोजगार मेला का उद्घाटन!

SHARE:

रिपोर्ट – मिथुन कुमार!

: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह जेडीयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार बिहार शरीफ प्रखंड मुख्यालय पहुंचे, जहां युवा रोजगार एवं कौशल विभाग और जिला नियोजनालय, नालंदा की ओर से आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले का उद्घाटन किया। इस मौके पर नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे।यूसीसी लागू किए जाने के सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा कि पार्टी के प्रवक्ता इस मुद्दे पर अपना बयान दे चुके हैं। पार्टी का जो स्टैंड होगा, वही उनका भी स्टैंड होगा। उन्होंने कहा कि यह विधायक दल का नहीं, बल्कि पार्टी की नीति और सिद्धांत का विषय है। इस पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अधिकृत प्रवक्ता ही आधिकारिक बयान देंगे।वहीं नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने यूसीसी को लेकर दो टूक कहा कि बिहार में किसी भी सूरत में समान नागरिक संहिता लागू नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जेडीयू केंद्र में एनडीए के साथ है, लेकिन बिहार के मामले में इस मुद्दे पर पार्टी अलग से विचार करेगी। उन्होंने जेडीयू नेता श्याम रजक के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस मुद्दे पर अपना स्टैंड पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं।सांसद ने कहा कि बिहार में बीजेपी की सरकार जेडीयू के सहयोग से चल रही है और राज्य में कोई भी बड़ा फैसला दोनों दलों की सहमति से ही होगा। यूसीसी के मुद्दे पर जेडीयू के इस रुख से बिहार एनडीए में मतभेद के संकेत साफ दिखाई दे रहे हैं।बिहार में यूसीसी को लेकर बीजेपी जेडीयू अलग थलग दिखाई पड़ रही है।बिहार में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी को लेकर एनडीए के अंदर ही अलग-अलग राय सामने आने लगी है।

Join us on: