रक्षाबंधन में पेड़-पौधों को राखी बांध करते हैं रक्षा का वादा!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!


आज दिनांक 31 अगस्त 2023 को अखंडभारत पुरोहित महासभा के तत्वाधान में पेड़ पौधों को रक्षा सूत्र बांध रक्षाबंधन किया आपको बताते चलें कि
रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ बहन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध भाई के वचन की याद दिलाता है। महासभा के अध्यक्ष पंडित हरिशंकर पाठक ने जन-मानस को यही संदेश देने का प्रयास निरंतर 13 साल से कर रहे हैं। वे हर साल वर्षा ऋतु में पौध रोपण करते हैं और रक्षाबंधन में उन्हें राखी बांधकर बड़े होने तक उनकी सुरक्षा एवं देखभाल करते रहते हैं
रक्षाबंधन में पेड़-पौधों को राखी बांध करते हैं रक्षा तथा उनकी सुरक्षा एवं देखभाल का संकल्प लेते हैं। वे उतने ही पौधे लगाते हैं, जिनकी रक्षा का संकल्प वे हर हाल में निभा सकें।
पर्व की संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण को जोड़ते हुए यह अभियान वर्ष 2011 में शुरू किया गया। संस्था ने अब तक न केवल पौधे लगाए, बल्कि उनकी सुरक्षा का जिम्मा लेते हुए बड़ा भी कर भी कर रहे हैं महासभा के अध्यक्ष पंडित हरिशंकर पाठक की पहल पर अब तक 100 से ज्यादा सदस्य जुड़कर महासभा की मुहिम को आगे बढ़ाने प्रयासरत हैं। महासभा से जुड़े सचिव आचार्य संजय तिवारी ने बताया कि देश के विकास के लिए औद्योगिक प्रगति के साथ पर्यावरण व वायुमंडल को बचाए रखने उससे दोगुनी तेजी से पौधरोपण की जरूरत है। इसके लिए किसी एक की नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। वायुमंडल के संरक्षण का सबसे सरल उपाय ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण ही एकमात्र उपाय है। वही महासभा के संयोजक महंत राम बालक भारती ने बताया कि हम सभी इस पहल को मिलकर निभाने की कोशिश में पिछले एक दशक से जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि खासकर नई पीढ़ी को शुरू से ही इसके महत्व से रूबरू कराते हुए प्रोत्साहित किए जाने की जरूरत है। इसी के मद्देनजर हर साल रक्षाबंधन के अवसर पर आम जागरूकता के विस्तार के लिए पेड़ों को राखी बांधकर पदाधिकारी एवं सदस्य वृक्षों को बचाने व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए
विनोद दुबे विक्की कुमार दुबे अक्षय कुमार दुबे अमृता भारद्वाज अनिता कुमारी सोनी राज मनीषा कुमारी मीना देवी

Join us on:

Leave a Comment