लखीसराय-बड़हिया नगर में साढ़े 13 लाख की लागत से बनेगा आश्रय स्थल, सभापति उपसभापति ने किया शिलान्यास

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा

बेसहारा,बेघरों व राहगीर लोगों के सुविधा के लिए नगर के वार्ड नम्बर 19 स्थित पुरानी नगर परिषद भवन के ऊपर नगर परिषद के द्वारा आश्रय स्थल का निर्माण करवाया जा रहा है। जिसका शिलान्यास आज गुरुवार को नगर परिसद सभापति डेजी कुमारी व उपसभापती गौरव कुमार ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण व नारियल फोड़ किया गया। इस दौरान शिलान्यास के दौरान अध्यक्षा डेजी कुमारी ने बताया कि दिन दयाल अंतदोदय योजना से नगर परिषद की ओर से प्राक्कलित राशि 13 लाख 43 हजार 250 रुपये की लागत से आश्रय स्थल का निर्माण व कराया जा रहा है ।उन्होंने ने कहा कि बेघरों व राहगीर लोगों को रात में काफी दिक्कत होती थी।आश्रय स्थल का निर्माण होने से लोगों को परेशानी नहीं होगी।
उपसभापति गौरव कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा आम लोगों के सुविधा के लिए कई प्रकार के कल्याणकारी योजना चलाई जा रही है, जिसके लिए आम लोगों को जागरूक होकर इसका लाभ उठाना चाहिए। साढ़े 13 लाख रुपए की लागत से आश्रय स्थल का निर्माण किया जा रहा है।स्थायी आश्रय स्थल बनाए जाने से लोगों को फुटपाथ व खुले में नहीं सोना पड़ेगा।

Join us on:

Leave a Comment