आपसी विवाद में पति, पत्नी को चाकू से घायल कर हुआ फरार!

SHARE:

रिपोर्ट:ऋषिकेश कुमार

नालंदा। रहुई थाना इलाके के मोड़ा तालाब गांव में आपसी विवाद को लेकर पति ने पत्नी को चाकू मारकर जख्मी कर दिया | जख्मी महिला को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया है | दरअसल गुलनाज के पति इसे अपनी मां को देखने के लिए बिहार शरीफ भेज रहा था, जिस पर इसने इनकार कर दिया | फिर क्या था गुस्से में आकर पति ने इसके पांव में चाकू मारकर जख्मी कर दिया और घर छोड़कर फरार हो गया | पीड़िता का कहना है कि 2 दिन पहले वह अपनी सास को देखने बिहारशरीफ गई थी और आज फिर पति फिर बिहार शरीफ जाने को कह रहा थे, जिस पर उसने इंकार कर दिया | गुलनाज की सास बिहार शरीफ के इमादपुर मोहल्ले में रहती हैं और उनकी कई दिनों से तबियत खराब चल रही है | 

Join us on:

Leave a Comment