पटना:- रामजनम गिरोह का कुख्यात शूटर गिरफ्तार!

SHARE:

:- रागिनी शर्मा !

राम जनम गीरोह का कुख्यात शूटर गिरफ्तार कर लिया गया है।
बाढ़ ए एस पी अम्बरीष राहुल को इसके छिपे होने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, उन्होंने तत्काल पंडारक थानाध्यक्ष को इसकी गिरफ्तारी के निर्देश दिया, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने सावधानी पूर्वक इसके ठिकाने को चारों तरफ से घेर लिया और उक्त शूटर संतोष यादव को पंडारक के चिन्तामनीचक गाँव से गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त सूचना के अनुसार रामजनम की मौत के बाद संतोष यादव ही गीरोह का संचालन कर रहा था। इस पर लगभग आधा दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं। इसने पंडारक के पूर्व थानाध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा पर भी गोली चलाई थी।

Join us on:

Leave a Comment