विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया, दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज!

SHARE:

टिंकु कुमार

समस्तीपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोयलाम गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव को जबरन जला देने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में मृतका के पिता ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर हत्यारों पर कार्रवाई करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है।मृतक महिला की पहचान कोयलाम निवासी गुड्डू शाह की पत्नी मनीषा कुमारी 22 वर्ष के रूप में की गई है।मामले में मृतका के पिता हरि ओम साह का कहना है कि वर्ष 2017 में अपनी पुत्री की शादी कोयलाम गांव निवासी गुड्डू साह से हिन्दू रीतिरिवाज से की गई थी। शादी के समय 6 महीने बाद से ही मृतका के ससुराल वालों द्वारा दहेज व अन्य मामलों को लेकर प्रताड़ित किया जाता रहा है। इसी क्रम में प्रताड़ित कर हत्या कर दिए जाने की बात कहीं गई है।सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने जब अपनी पुत्री का जलने से पूर्व मुंह देखना चाहा तो जबरन उसे उठाकर शव को जला दिया। कई प्रकार की धमकी देने की भी बात कही गई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण का कहना है कि मृतका के पिता दरभंगा जिला अंतर्गत दरभंगा थाना के सीसो गांव निवासी हरिओम शाह द्वारा आवेदन दिया गया है। उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनुसंधान किया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment