आरा/आशुतोष पाण्डेय
आरा/भोजपुर पुलिस अपराध पर काबू पाने के लिए कमर कस चुका है, और हर दिन जिले के सभी थाना क्षेत्र में सघन छापामारी अभियान चलाई जा रही है, उसी क्रम में सोमवार को जिले के बीबीगंज बाजार के समीप से मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उनके पास से एक देशी हथियार,तीन जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल के साथ साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें न्यायिक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया, उक्त बातें सदर एसडीपीओ प्रकाश चन्द्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पत्रकारों को बताई,उन्होंने बताया कि गजराजगंज थाना प्रभारी चंदन कुमार अपने पुलिस दल के साथ गश्ती कर रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को शक के आधार पर तलाशी ली, तो उनके पास से हथियार के साथ साथ जिंदा कारतूस, और दो मोबाईल फोन मिला, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में अपराध का केश दर्ज है,एसडीपीओ प्रकाश चन्द्र ने बताया कि आरोपी मंटू कुमार, पिता देव कुमार सिंह, सा0-छोटकी सनादिया, थाना-आरा मुक्फसिल, जिला-भोजपुर (ii) अभिषेक कुमार, पिता-विजय कुमार साह, थाना-आरा नगर, जिला भोजपुर पर धारा-25(1-बी) ए / 26 / 35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है,




