बाइक सवार अपराधियो ने दिनदहाड़े रजिस्ट्री आफिस के एक कर्मचारी की गोली मार कर हत्या की!

SHARE:

रिपोर्ट – धर्मेंद्र कुमार

मोतिहारी,जिले के केसरिया थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियो ने दिनदहाड़े रजिस्ट्री आफिस के एक कर्मचारी की गोली मार कर हत्या कर मौके से फरार हो गए। वहीं मृतक के साथ बाइक पर बैठे दुसरा व्यक्ति भी गोली लगने से जख्मी हो गया है।मृतक पहचान मननपुर गांव निवासी मुन्ना दुबे(50) के रूप में हुई है।जो केसरिया रजिस्ट्री ऑफिस में कातिब का काम करता है।वह अपने घर से रजिस्ट्री कार्यालय जा रहे थे,इसी दौरान अपराधियो ने केसरिया थाना क्षेत्र के राजपुर कोठी के समीप इस घटना को अंजाम दिया है।वही इसकी सूचना पर मौके पर पहुंचे चकिया डीएसपी व स्थानीय थाना पुलिस मामले की जांच में जुटे है।बताया जा रहा है,कि केसरिया रजिस्ट्री आफिस के कातिब मननपुर निवासी मुन्ना दुबे और सिसवा खरार निवासी डब्लू दुबे एक ही बाइक पर सवार होकर केसरिया की तरफ जा रहे थे।वही दूसरे तरफ से आए दो बाइक पर सवार छह अपराधियो ने उनपर अंधाधुध फायरिंग करने लगे ।जिसमे मननपुर निवासी मुन्ना दुबे की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी ।वहीं डब्लू दुबे जख्मी हालत में भागकर अपनी जान बचाई ।
बताया जा रहा है,कि अपराधियो ने मृतक को 5 गोली मारी है।पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वही इस घटना की बाबत एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया है,कि इस हत्या के मामले में एक अपराधी की पहचान कर ली गई है,मामला आपसी पट्टीदार में जमीनी विवाद से संबंधित है। डीएसपी चकिया के नेतृत्व में एसआईटी गठित किया गया है।जल्द ही घटना में संलिप्त लोगो की गिरफ्तारी की जाएगी।

बाइट :—— कान्तेश कुमार मिश्र एसपी

सीसीटीवी के साथ वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर अपराधियो की पहचान कर गिरफ्तारी में जुटी है।

Join us on:

Leave a Comment