पीएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सीतामढ़ी स्टेशन के विकास कार्य का किया शिलान्यास, 272 करोड़ होंगे खर्च!

SHARE:

रिपोर्ट – आदित्यानंद आर्य!

सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन को अब जल्द ही वर्ल्ड क्लास का दर्जा मिलेगा। इसको लेकर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शिलान्यास किया।सीतामढ़ी स्टेशन का नया लुक कैसा होगा, इसकी तस्वीर भी सामने आई है। इसके लिए रेलवे सीतामढ़ी स्टेशन के लिए 272 करोड़ रुपए खर्च करेगा। इसके बाद यानी डेवलपमेंट के बाद रेलवे स्टेशन का स्वरूप कैसा होगा। ये कैसा दिखेगा इसे लेकर नक्शा भी रेलवे टीम ने जारी किया है। बता दें कि पीएम मोदी ने सीतामढ़ी स्टेशन के साथ-साथ पूरे देश के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास योजनाओं का शुभारंभ किया। पीएम मोदी दिल्ली से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्टेशनों के विकास कार्यों का शिलान्यास कर देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान सीतामढ़ी स्टेशन कायाकल्प करने की शुरुआत होगी। स्टेशन पर जो पुनर्विकास के कार्य होंगे, उनमें अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए ओवरब्रिज, सर्कुलेटिंग एरिया का विकास, हाई मास्ट लाइट, डिजिटल घड़ी, पीपी शेल्टर, स्टेशन बिल्डिंग का पुनर्विकास शामिल है।

बाइट : सुरेंद्र कुमार सिंह, अधीक्षक, रेलवे स्टेशन, सीतामढ़ी

बाइट : सुनील कुमार पिंटू, सांसद, सीतामढ़ी

Join us on:

Leave a Comment