मुजफ्फरपुर, ढोली और रामदयालु बनेगा वर्ल्ड क्लास स्टेशन, पीएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास कार्य का किया शिलान्यास!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी!

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के 508 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का किया शिलान्यास….. बिहार के मुजफ्फरपुर में इस योजना के तहत मुजफ्फरपुर जंक्शन,रामदयालु स्टेशन और ढोली रेलवे स्टेशन का भी विकास होगा……. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअली किए जाने वाले शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर तीनो स्टेशन पर भव्य तैयारी की गई थी…… मुजफ्फरपुर जंक्शन पर राज्यपाल और स्थानीय बीजेपी सांसद समेत कई भाजपा विधायक और नेता मौजूद रहे……
वहीं राम दयालु स्टेशन पर भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री मौजूद रहे…… आपको बता दें कि देश के 508 रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत एअरपोर्ट की तरह विकसित किया जाएगा…… बिहार के 49 रेलवे स्टेशन इस योजना में चयनित किया गया है……

Join us on:

Leave a Comment