आशुतोष शाही हत्याकांड का मुख्य आरोपी मंटू शर्मा और शूटर गोविंद की मुजफ्फरपुर कोर्ट में हुई पेशी

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष पांडेय

नालंदा : आशुतोष शाही हत्याकांड के नामजद आरोपित मंटू शर्मा और शूटर गोविंद को कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को पटना से मुजफ्फरपुर पुलिस लाइन लाया गया. जहा शनिवार को दोनों की मुजफ्फरपुर कोर्ट में पेशी हुई। यहां डॉक्टरों की टीम ने जांच कर उनकी स्थिति सामान्य बताई। इसके बाद वरीय अधिकारियों की टीम ने बारी-बारी से दोनों से पूछताछ की। इसके पहले मंटू और गोविंद को रामेश्वरम से प्लेन से पटना लाया गया। वहां शुक्रवार को सीआईडी और जिला पुलिस को सौंपा गया। एसटीएफ, सीआईडी और जिला पुलिस की टीम उन्हें लेकर मुजफ्फरपुर के लिए चली। दोनो को अलग-अलग गाड़ियों में बैठाया गया। इधर, उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर में सुरक्षा कड़ी रही.

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें