कबाड़ से बना दिया डीजल बुलेट, एक लीटर में चलती है सौ किलोमीटर!

SHARE:

बक्सर से धीरज कुमार की रिपोर्ट ..

बक्सर – कबाड़ में से चापाकल के अलावा कई गाड़ियों के पार्ट्स निकालकर बना नया बुलेट मोटरसाइकिल,1 लीटर डीजल में 100 किलोमीटर का सफर

एक ऎसी कला जिसकी दुनिया दीवानी हो गई है ..दरअसल गाड़ियों के कबाड़ से इस मिस्त्री ने एक ऐसी फराटे दार बुलेट मोटरसाइकिल को तैयार किया है जो बुलेट का दम भी रखती है और 1 लीटर में 100 किलोमीटर की यात्रा भी कराती है

दरअसल बक्सर के नौशाद मिस्त्री के द्वारा कबाड़ से एक बुलेट को तैयार किया गया है जो 350cc का दम भी रखती है और 1 लीटर में 100 किलोमीटर की यात्रा भी कराती है इस बात का दावा बुलेट मिस्त्री नौशाद करते हैं और कहते हैं कि हमारी बात को कोई गलत साबित कर के तो दिखाए बुलेट मिस्त्री नौशाद की मानें तो इसके लिए उन्होंने कई कबाडा में जाकर सामान को इकट्ठा किया और उसके बाद एक ऐसी बुलेट तैयार की जो ताकतवर भी है और माइलेज भी बेमिसाल दे रही हैं नौशाद की माने तो इसमें लगाए गए एक के कारण इसका माइलेज 1 लीटर में 100 किलोमीटर हो चुका है और इसकी टेस्टिंग उनके द्वारा की गई है।।

बहरहाल नौशाद के इस कारनामे की चर्चा बक्सर जिला सहित उसके आसपास के क्षेत्रों में होने लगी है कई लोग इस बुलेट को देखने के लिए आ रहे हैं और 1 लीटर में 100 किलोमीटर के तकनीक को भी समझने का प्रयास कर रहे हैं
बाइट नादिर मिस्त्री

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें